बचपन में मोटापे के कारण क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 16:42

बच्चों में मोटापे होने का कारण क्या है :-

बच्चों में मोटापा होने का मुख्य कारण पारिवारिक हो सकता है अगर माता-पिता मोटे हो तो उनके बच्चें भी मोटे हो सकते है। इसके अलावा बहुत से घरो में कोई भी सदस्य मोटा है, तो बच्चें का शरीर मोटापा होता जाता है। इसका मुख्य कारण रोजाना व्यायाम न करना केवल खाते रहना है। मोटापा होने के कुछ अन्य कारण के बारे में नीचे दिया गया है।

बच्चों को प्रोटीन वाली चीज़ो के जगह प्रोटेस्ट फ़ूड जैसे: चायनीज, नूडल्स और चीनी वाले पेय पदार्थ, सॉफ्ट ड्रिंक्स, स्नैक्स, मिठाई वाले खाने आदि मोटापा को बढ़ाते है।

शारीरिक गतिविधिया न करने पर मोटापा अपने आप बढ़ने लगता है। इसके अलावा तैलीय भोजन करने से मोटापा बढ़ता जाता है। यदि आप व्यायाम करते है तो आपकी एक्स्ट्रा चर्बी कम होने लगती है और आप नहीं करते तो कैलोरी कम नहीं होती है। अगर बच्चे बाहर खेलने नहीं जाते है या टीवी मोबाईल पर पूरा समय लगा देते है, यह भी मोटापा बढ़ाने का कारण बनता है।

बहुत से ऐसे माता-पिता है जिनको समझ नहीं आता है, बच्चें को क्या खाने को दो जो स्वास्थ्य के लिए सही है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी माँ बाप है जिनकी पारिवारिक स्तिथि इस योग्य नहीं होती है की उनके बच्चें के लिए ताजे फल या सब्जिया का सेवन करवा सके।

बच्चों में तनाव होने से वह अधिक खाना खाने लगते है, जिसके कारण मोटापा धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। इसके अलावा कुछ बैक्टीरियल कारण व दिमाग की कमजोरी भी हो सकता है। कुछ शोध के अनुसार मनोवैज्ञानिक कारण बच्चें के मोटापे का कारण बन सकता है।

अक्सर माता अपने बच्चें को डिब्बे बंद वाले दूध पिलाती है, उनको यह समझ नहीं आता है बच्चों को कितनी मात्रा में भोजन करवाया जाये, इस वजह से भोजन की अधिक मात्रा बच्चें को खिला देते है, जिस कारण बच्चा मोटा हो जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info